भारत

सीएम ने किया कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश

jantaserishta.com
15 July 2023 5:00 PM IST
सीएम ने किया कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण, दिए ये निर्देश
x
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक राजधानी के कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर रिकॉर्ड गायब होने व मिलीभगत की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने अफसरों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
दरअसल, जिलाधिकारी दून सोनिका मीणा की पहल पर बनाई गई जांच कमेटी ने रिकॉर्ड रूम में रिकॉर्ड से छेड़छाड़ और दस्तावेजों में मिलीभगत की शिकायत को पुष्ट माना था। जिसके आधार पर डीएम के निर्देशों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि रिकॉर्ड रूम की स्थिति ठीक की जाए। सीसीटीवी दुरुस्त किए जाएं। किसी भी हालत में अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश ना होने पाए। रेड के दौरान मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट स्थित रिकॉर्ड रूम की सभी व्यवस्था खुद ही देखते नजर आए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story