भारत
देहरादून में हुए अग्निकांड पर सीएम धामी ने लिया संज्ञान, यथासंभव सहायता के दिए निर्देश
jantaserishta.com
30 April 2024 12:28 PM IST

x
देहरादून: देहरादून में बीते सोमवार को खुड़बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड की घटना में एक खाली प्लॉट पर बनी 22 झोपड़ियां जल कर राख हो गई थी। इस घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री धामी ने जिलाधिकारी देहरादून को पीड़ितों की यथासंभव सहायता के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मंगलवार को मौके पर 40 राशन के बैग भेजे जा रहे हैं। साथ ही जो भी अन्य सहायता अपेक्षित होगी जिला प्रशासन के स्तर से की जायेगी।
सोमवार को सुबह खुड़बुड़ा मोहल्ला में भीषण अग्निकांड से आसपास हड़कंप मच गया था। यहां एक प्लॉट में टिन शेड में बनी 22 झुग्गी झोपड़ियां जलकर राख हो गई थी। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले मजदूर तांबा जला रहे थे, उसी वक्त हादसा हो गया। गनीमत रही आग से पहले ही सभी बच्चे और यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए थे, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। आग से यहां पर रखे छोटे सिलिंडर भी फट गए थे। क़रीब एक घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





