भारत
सीएम धामी ने किया बड़ा फैसला, उत्तराखंड नकल विरोधी कानून के अध्यादेश को दी मंजूरी
jantaserishta.com
10 Feb 2023 1:44 PM IST

x
देहरादून (आईएएनएस)| राजधानी देहरादून में बेरोजगारों युवाओं के हंगामे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तराखंड नकल विरोधी कानून के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। जल्द ही राज्यपाल की मुहर लगने के बाद उत्तराखंड नकल विरोधी कानून प्रदेश में लागू हो जाएगा। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि वो नकल माफिया को प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करने देंगे। सरकार ने उत्तराखंड नकल विरोधी कानून के अध्यादेश को सहमति देकर भड़के हुए युवाओं शांत करने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने बीते दिनों ही उत्तराखंड नकल विरोधी कानून को मंजूरी दी थी, जिस अध्यादेश को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सहमित दे दी है। उम्मीद की जा रही है कि मार्च में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में इस बिल को पेश किया जाएगा।
धामी से सहमति मिलने के बाद उत्तराखंड नकल विरोधी कानून के अध्यादेश को राज्यपाल गुरमीत सिंह के पास भेजा जाएगा। राज्यपाल की मुहर लगते ही ये अध्यादेश जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू हो जाएगा।
उत्तराखंड में लगातार भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं। हाल ही में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित कराई गई पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया था। इससे पहले ही यूकेएसएसएससी के भी कई पेपर लीक हो चुके हैं। ऐसे में सरकार सवालों के घेरे में थी। इसीलिए बीते दिनों धामी सरकार ने कैबिनेट में नकल विरोधी कानून का ऐलान किया।
उत्तराखंड नकल विरोधी कानून के तहत यदि कोई अभ्यर्थी नकल करते हुए पकड़ा गया तो उसका भविष्य पूरी तरह से खराब हो जाएगा। क्योंकि कानून के अनुसार वो अभ्यर्थी 10 साल तक प्रदेश की किसी भी भर्ती परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सकता। यहीं नहीं, नकल कराने वाले के खिलाफ और ज्यादा सख्ती की गई है। क्योंकि इस कानून में उसकी संपत्ति जब्त करने के साथ ही गैंगस्टर एक्ट लगाने का अधिकार भी पुलिस को दिया गया है।
Tagsदेहरादूनउत्तराखंड नकल विरोधी कानूनउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़पुष्कर सिंह धामीDehradunUttarakhand anti-copying lawUttarakhandUttarakhand NewsPushkar Singh Dhami
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





