भारत

आज से बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर में चलने लगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

jantaserishta.com
19 April 2023 9:00 AM IST
आज से बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर में चलने लगे सीएम पुष्कर सिंह धामी
x

फाइल फोटो

देहरादून (आईएएनएस)| इंटेलिजेंस इनपुट के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी फ्लीट में परिवर्तन किया है। मुख्यमंत्री ने आज से बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर कार में सफर शुरू कर दिया है। इससे पहले वह सामान्य तौर पर इनोवा कार से चलते थे। बुलेटप्रूफ कार फॉर्च्यूनर मुख्यमंत्री की फ्लीट में ही रहती थी। लेकिन इसके शीशे मूव ना होने के कारण इसमें सवार व्यक्ति किसी बाहरी व्यक्ति से बात नही कर सकता जबकि धामी विन्रम व मिलनसार स्वभाव के होने के कारण इसमें चलना पसंद नहीं करते थे।
ये फॉर्च्यूनर कार त्रिवेंद्र सरकार के दौरान आई थी जिसका उपयोग त्रिवेंद्र सिंह रावत कभी-कभी नहीं करते थे। वहीं तीरथ सिंह रावत जब मुख्यमंत्री बनकर आए तो उन्होंने इस कार से चलना बंद कर दिया और इनोवा से चलते थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी भी इनोवा से ही चलते रहे, लेकिन अब इंटेलिजेंस की इनपुट के चलते मुख्यमंत्री को बुलेट प्रूफ कार में बैठना पड़ रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story