भारत

पीएम मोदी के उत्तराखंड आने से पहले सीएम धामी ने की विशेष पूजा अर्चना

jantaserishta.com
11 April 2024 12:24 PM IST
पीएम मोदी के उत्तराखंड आने से पहले सीएम धामी ने की विशेष पूजा अर्चना
x
ऋषिकेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज ऋषिकेश में चुनावी सभा है। उनके आगमन से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश पहुंचे और त्रिवेणी घाट पर मां गंगा की पूजा अर्चना की।
मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर मां गंगा की विधि विधान से पूजा-अर्चना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुयश पूर्ण जीवन एवं तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने की प्रार्थना की। साथ ही मां गंगा से प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प "विकसित भारत" की पूर्णता और उत्तराखंड की उन्नति के लिए कामना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जो कार्य पहले ही हो जाने चाहिए थे, उन्हें कांग्रेस सरकार ने कभी शुरू नहीं किया और देवभूमि की उपेक्षा करते रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने आज उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर भी नई पहचान देने का कार्य किया है। उत्तराखंड से उनका विशेष लगाव है और देवभूमिवासी भी उन्हें अपने ही परिवार का एक अभिन्न अंग मानते हैं। एक ओर प्रधानमंत्री मोदी की विकास की गारंटी है, तो दूसरी ओर कांग्रेस फिर से देश को खाई में धकेलने का सपना देख रही है। यह मौका अब जनता देने वाली नहीं है, क्योंकि देश की जनता कांग्रेस की असलियत जान चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story