
x
कई अधिकारियों के प्रभार बदले और कइयों का स्थानांतरण किया।
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरवार देर रात प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया। उन्होंने कई अधिकारियों के प्रभार बदले और कइयों का स्थानांतरण किया। इस कार्रवाई के तहत उत्तराखंड परिवहन निगम के अध्यक्ष पद से मनीषा पवार को हटाते हुए लालरीन लियना फैनई काेे निगम का नया अध्यक्ष बनाया गया। राधिका झा को सचिव समाज कल्याण आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई। हरिचंद सिंह सेमवाल को महानिदेशक संस्कृति की जिम्मेदारी दी गई। चंद्रेश कुमार यादव को परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास रीजेंसी की जिम्मेदारी सौपी गई। आर राजेश कुमार से मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी वापस लेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की जिम्मेदारी दी गई। रविशंकर को अपर सचिव कौशल विकास व सेवायोजन की जिम्मेदारी देते हुए अपर सचिव पर्यटन के पद से हटा दिया गया।
युगल किशोर पंत को डीएम उधम सिंह नगर की जगह अपर सचिव पर्यटन बनाया गया। रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव पेयजल की जिम्मेदारी दी गई, धिराज सिंह को उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण का जिम्मा दिया गया। रंजना को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई। युवा आशीष श्रीवास्तव को निदेशक स्वजल से हटाया गया। योगेंद्र यादव को अपर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी दी गई। उदय राज सिंह को जिलाधिकारी उधम सिंह नगर बनाया गया। कामेंइंद्र सिंह को निदेशक सजल बनाया गया। आनंद श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई। रोहित मीणा को मिशन निदेशक एनएचएम की जिम्मेदारी व नवनीत पांडे को निदेशक समेकित बाल विकास परियोजना की जिम्मेदारी दी गई। रुचि मोहन रयाल को अपर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति, नमामि बंसल को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अंशुल सिंह को उपाध्यक्ष हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण, मदन मोहन सेमवाल को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा वर्ग गोपन, राजेंद्र सिंह को अपर सचिव संस्कृति व धर्मस्व, लक्ष्मण सिंह को अपर सचिव राज्य संपत्ति, प्रदीप सिंह रावत को अपर सचिव सचिवालय प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई। ओंकार सिंह को अपर सचिव कूपन के पद से हटाया गया।
अतर सिंह को अपर सचिव आवास बनाया गया। सुरेश चंद्र जोशी को अपर सचिव समाज कल्याण के पद से हटाया गया। मायावती ढकरियाल को अपर सचिव आवास से हटाया गया। अरुणेंद्र सिंह चौहान को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य के पद हटाया गया। रवनीत चीमा को अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई। प्रताप सिंह शाह को अपर सचिव राज्य संपत्ति के पद से हटा दिया गया। बीएल फिर माल को संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं, बीएस चलाल को अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय और रामदत्त पालीवाल को निदेशक प्रशासन कोमॉनिटरिंग पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी दी गई।
Tagsमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीपुष्कर सिंह धामीनौकरशाहीट्रांसफरChief Minister Pushkar Singh DhamiPushkar Singh Dhamibureaucracytransfer
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





