भारत
Uttarakhand: सीएम धामी ने सपरिवार मनाया उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई, दी शुभकामनाएं
jantaserishta.com
14 March 2024 12:45 PM IST

x
देहरादून: उत्तराखंड को देवभूमि भी कहा जाता है। यहां गुरुवार को लोकपर्व फूलदेई धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व में बच्चे दूसरों के घरों की दहलीज पर फूल और चावल रखते हैं और फिर पारंपरिक गीत गाते हैं। इसके बाद बड़े और बुजुर्ग बच्चों को आशीर्वाद देते हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गुरुवार को अपने आवास पर इस लोकपर्व को मनाया और प्रदेवासियों को फूलदेई की शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने यह त्योहार पूरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाया।
मुख्यमंत्री आवास पर रंग बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने देहरी में फूल व चावल बिखेरकर पारंपरिक गीत 'फूल देई छमा देई, जतुक देला, उतुक सई, फूल देई छमा देई, देड़ी द्वार भरी भकार' गाते हुए त्योहार की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रदेशवासियों को फूलदेई त्योहार की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए सीएम धामी ने देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि लोकपर्वों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है।
Tagsउत्तराखंडफूलदेईमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीपुष्कर सिंह धामीUttarakhandPhuldeiChief Minister Pushkar Singh DhamiPushkar Singh Dhami
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





