भारत

सीएम ने गवर्नर को दी नए साल की बधाई

2 Jan 2024 4:55 AM
सीएम ने गवर्नर को दी नए साल की बधाई
x

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वर्ष प्रदेशवासियों के लिए सुख और समृद्धि लाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री डॉ (कर्नल) धनी राम शांडिल, प्रो चंद्र कुमार, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध …

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वर्ष प्रदेशवासियों के लिए सुख और समृद्धि लाएगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कैबिनेट मंत्री डॉ (कर्नल) धनी राम शांडिल, प्रो चंद्र कुमार, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा भी इस अवसर पर साथ थे। उन्होंने भी राज्यपाल को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इससे पहले, राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पीएस राणा, हिमाचल प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त आरडी धीमान, हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष डा. श्रीकांत बाल्दी और राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख लोगों ने राज्यपाल को बधाई दी। राजभवन के सभी सदस्यों और राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल का अभिनंदन किया और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। वहीं कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नववर्ष पर मुख्यमंत्री को पेंटिंग भेंट की और नववर्ष की बधाई दी।

मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा ने सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नए साल पर बधाई दी। राज्यपाल ने इस मुलाकात के दौरान नए साल पर आशा व्यक्त की कि वर्ष 2024 सभी के जीवन में समृद्धि, उन्नति और खुशहाली लाएगा। इस मौके पर गोपाल शर्मा ने उनसे प्रदेश की विकासात्मक गतिविधियों पर चर्चा की।

    Next Story