भारत

सीएम चरणजीत चन्नी ने भदौड़ विधानसभा सीट से नामांकन भरा

jantaserishta.com
31 Jan 2022 12:52 PM IST
सीएम चरणजीत चन्नी ने भदौड़ विधानसभा सीट से नामांकन भरा
x

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए दिग्गजों के नामांकन शुरू हो गए हैं। CM चरणजीत चन्नी ने बरनाला जिले की भदौड़ विधानसभा सीट से नामांकन भर दिया है। सीएम चमकौर साहिब के अलावा भदौड़ से भी यानी 2 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले अकाली दल के प्रधान और SAD-BSP गठजोड़ के सीएम फेस सुखबीर बादल ने जलालाबाद सीट से नामांकन भरा। उनके साथ सांसद पत्नी हरसिमरत कौर बादल भी मौजूद रही।

नामांकन के बाद सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुझे भदौड़ से भी चुनाव लड़ने का आदेश दिया। मैं एक मिशन लेकर मालवा में आया हूं। यहां के कई जिले विकास से पिछड़े हुए हैं। यहां से प्रकाश सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम बने, लेकिन विकास नहीं हुआ। सीएम ने कहा कि मैं सुदामा बनकर आया हूं, मुझे उम्मीद है कि मालवा वाले कृष्ण बनकर मुझे संभालेंगे।
इनके अलावा पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला अर्बन और प्रकाश सिंह बादल लंबी से नामांकन भरेंगे। पंजाब में 1 फरवरी यानी कल तक ही नामांकन होने हैं। नामांकन पत्रों की पड़ताल 2 फरवरी को होगी। नामांकन 4 फरवरी तक वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 20 फरवरी सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 10 मार्च को होगी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story