भारत

PM की सुरक्षा में चूक पर सीएम चन्नी की सफाई, पढ़े पूरी बातें

jantaserishta.com
5 Jan 2022 6:25 PM IST
PM की सुरक्षा में चूक पर सीएम चन्नी की सफाई, पढ़े पूरी बातें
x

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि मुझे खेद है कि पीएम मोदी को आज फिरोजपुर जिले के दौरे के दौरान वापस लौटना पड़ा. हम अपने पीएम का सम्मान करते हैं.

सीएम चन्नी ने अपनी सफाई में आगे कहा कि हमारे देश में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था है. मुझे भी PM मोदी के जाना था, लेकिन सहयोगी के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर मैं नहीं गया. इसलिए मैंने वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और डिप्टी सीएम को पीएम मोदी के स्वागत करने की ड्यूटी सौंपी.
चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री की सड़क मार्ग से यात्रा करने की योजना अंतिम समय में बनाई गई थी. एक स्थानीय टीवी चैनल पर बोलते हुए, सीएम ने कहा, "कोई सुरक्षा चूक नहीं हुई है. मैं कल देर रात उनकी रैली की सुरक्षा व्यवस्था देख रहा था. पीएम की सड़क की योजना अंतिम समय में बनाई गई थी, उन्हें पहले हेलीकॉप्टर से यात्रा करनी थी.
दरअसल, पीएम मोदी पंजाब बठिंडा पहुंचे थे. यहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था. लेकिन खराब रोशनी और बारिश के चलते पीएम मोदी 20 मिनट तक इंतजार करते रहे. लेकिन मौसम में सुधार नहीं हुआ, तो उन्होंने सड़क के रास्ते राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाने का फैसला किया. इस रास्ते से 2 घंटे का समय लगना था. पंजाब डीजीपी से सुरक्षा प्रबंधों की पुष्टि के बाद पीएम मोदी सड़क के रास्ते आगे बढ़े.
राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किमी पहले पीएम मोदी का काफिला जब फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो यहां कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ता रोक रखा था. इसके चलते पीएम मोदी के काफिले को 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर रुकना पड़ा. इसे पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है.
अब इस घटना को लेकर चन्नी सरकार मुसीबत में फंस गई है. गृह मंत्रालय ने तो तलब किया ही है, बीजेपी के दिग्गज नेता भी कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अपनी घटिया हरकतों से पंजाब की कांग्रेस सरकार ने दिखा दिया है कि वे विकास विरोधी हैं और के लिए भी उनके मन में कोई सम्मान नहीं है.
नड्डा ने ये भी कहा कि सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि यह घटना पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक थी. पंजाब के प्रमुख सचिव और डीजीपी से एसपीजी को कहा गया था कि पीएम मोदी का रूट साफ है, इसके बावजूद वहां प्रदर्शनकारियों को जाने दिया गया. इससे भी बुरी बात ये है कि सीएम चन्नी ने फोन पर करने और मामले को सुलझाने से इनकार कर दिया.
इस पूरे विवाद पर कांग्रेस का कहना है कि आखिरी समय में पीएम मोदी का रूट बदल दिया गया था. उन्हें हवाई मार्ग से जाना था, लेकिन वे सड़क से आए. पूरे विवाद का ये वो पहलू जिस पर गृह मंत्रालय और कांग्रेस आमने-सामने है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story