भारत

सीएम ने 80 साल की बुजुर्ग महिला को किया फोन, फिर...

jantaserishta.com
23 April 2022 2:46 PM IST
सीएम ने 80 साल की बुजुर्ग महिला को किया फोन, फिर...
x
मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया है.

मुंबई: मुंबई में शिवसेना कार्यकर्ता सीएम उद्धव की ढाल बनकर सड़कों पर उतर आए हैं. शनिवार सुबह से मुंबई में जमकर हंगामा चल रहा है. शिवसेना के कार्यकर्ता यहां निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. इन दोनों ने आज सीएम आवास के बाहर हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान किया था. इस बीच तेज धूप और गर्मी में शिवसेना कार्यकर्ता यहां डटे हुए हैं. सीएम उद्धव ठाकरे ने 80 साल की एक शिवसेना कार्यकर्ता को फोन किया और उनका हालचाल जाना.

दरअसल, राणा दंपति ने शुक्रवार को ऐलान किया था कि वे सीएम उद्धव ठाकरे के बंगला मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. इस घोषणा के साथ ही महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई और शिवसैनिकों ने राणा दंपति का विरोध करने के लिए उनके घर के बाहर डेरा जमा लिया. तय कार्यक्रम के मुताबिक, राणा दंपति को सुबह 9 बजे मातोश्री के बाहर पहुंचना था, लेकिन शिवसैनिकों के प्रदर्शन की वजह से वे बाहर नहीं निकल पाए. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया है.
इधर, तेज धूप में भी शिवसैनिक सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इन लोगों से फोन पर बात की है. सीएम ने मुंबई में शिवसेना की 80 साल की कार्यकर्ता चंद्रभागा शिंदे से बात की. चंद्रभागा ने सीएम से कहा- मैं आपके बंगले के पास में ही बैठी हूं. अगर आपको कुछ होता है तो हमें बहुत दुख होगा, इसलिए मैं यहां उस महिला (नवनीत राणा) का इंतजार कर रही हूं.
बताया गया कि सीएम ने शिवसेना कार्यकर्ता चंद्रभागा से कहा कि बहुत ज्यादा धूप और गर्मी है. पानी पीते रहें और स्वास्थ्य का ख्याल रखें. महिला कार्यकर्ता यहां कीर्तन में बैठी हैं और भजन गा रही हैं. महिला कार्यकर्ताओं का जोश में देखा जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story