भारत

दस जनपथ पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस की बैठक शुरू

Nilmani Pal
20 April 2022 12:24 PM IST
दस जनपथ पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस की बैठक शुरू
x

रायपुर/दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी सोनिया गांधी के घर दस जनपथ पहुंचे। प्रशांत किशोर के प्रेजेंटेशन में शामिल होने के लिए दोनों मुख्यमंत्री पहुंचे हैं।

दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम ने कहा था कि वेणुगोपाल जी जो हमारे इंचार्ज सेक्रेटरी है, जिन्होंने बैठक की सूचना दी है. अभी बैठकों का दौर लगातार चल रहा है. सारे बड़े नेताओं से मिल रहे हैं. अब जाने के बाद ही पता चलेगा की बैठक का विषय क्या है. निश्चित रूप से आगामी चुनाव के मद्देनजर यह सभी बैठकें हो रही हैं.

Next Story