भारत

सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत पर सौंपा तिरंगा

Nilmani Pal
7 Sep 2022 12:02 PM GMT
सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत पर सौंपा तिरंगा
x

रायपुर/तमिलनाडू। सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत पर तिरंगा सौंपा। इसी के साथ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई. इस दौरान नेताओं ने तिरंगे को सलामी दी। बता दें कि कांग्रेस ने कन्याकुमारी में एक मेगा रैली से अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सुबह पिता राजीव गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

छग के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा- देश को अब आपसे ही आस है

देश को अब आप पर ही विश्वास है

तिरंगा की शक्ति, भारत मां का आशीष

जन जन का विश्वास, अब आपके पास है

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत,तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एम के स्टालिन के साथ श्री@RahulGandhiको भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत पर तिरंगा सौंपा।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, यह यात्रा महाराष्ट्र की सीमा से लगे बुरहानपुर जिले से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी और खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा जिलों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में यात्रा 16 दिनों में 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

Next Story