भारत

बेटे की तबीयत बिगड़ने पर सीएम भूपेंद्र पटेल गुजरात दिवस के कार्यक्रमों में शामिल नहीं

jantaserishta.com
1 May 2023 2:43 PM IST
बेटे की तबीयत बिगड़ने पर सीएम भूपेंद्र पटेल गुजरात दिवस के कार्यक्रमों में शामिल नहीं
x

फाइल फोटो

अहमदाबाद (आईएएनएस)| मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने बेटे की गंभीर हालत के कारण सोमवार को गुजरात दिवस समारोह में शामिल नहीं हुए। पटेल के बेटे अनुज पटेल (37) को रविवार को उनके अहमदाबाद स्थित आवास पर ब्रेन स्ट्रोक हुआ, जब मुख्यमंत्री शिलाज इलाके में 'मन की बात' की 100वीं कड़ी के समारोह में शामिल होकर घर लौटे।
अनुज को तत्काल सरखेज-गांधीनगर राजमार्ग पर स्थित केडी अस्पताल ले जाया गया।
मेडिकल टीम ने दो घंटे की सर्जरी की। केडी अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर पार्थ देसाई ने पुष्टि की कि अनुज की हालत स्थिर है और वह विशेषज्ञों की निगरानी में हैं। मुंबई स्थित हिंदुजा अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. बी.के. मिश्रा को भी परामर्श के लिए बुलाया गया है।
अनुज की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जामनगर में गुजरात दिवस समारोह में भाग नहीं लिया।
अनुज पटेल को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उनकी आगे की सर्जरी होगी। इस मुश्किल घड़ी में मुख्यमंत्री अपने बेटे के साथ हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story