भारत

राज्य को आज बड़ा तोहफा दिए CM भगवंत मान

Shantanu Roy
2 Oct 2023 5:55 PM IST
राज्य को आज बड़ा तोहफा दिए CM भगवंत मान
x
बड़ी खबर
पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पंजाब के लोगों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मान और अरविंद केजरीवाल आज पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में बने नए वॉर्ड का उद्घाटन करेंगे। इस बारे में ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज का दिन पंजाब के लोगों के लिए खास है।
आज से हम अपनी स्वास्थ्य क्रांति की गारंटी को और बढ़ाते हुए 550 करोड़ की लागत से पंजाब के अस्पतालों को अपग्रेड करने का अभियान शुरू कर रहे हैं। वह और राष्ट्रीय संयोजक माननीय अरविंद केजरीवाल जी नवीनीकरण किए गए माता कौशल्या अस्पताल पटियाला को पंजाब के लोगों को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा अस्पताल की कुछ तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर की गई हैं।
Next Story