भारत

CM अशोक गहलोत ने कांस्टेबल से किया फोन पर बात, बोले- थैंक्यू भाई

Rani Sahu
14 Feb 2022 3:38 PM GMT
CM अशोक गहलोत ने कांस्टेबल से किया फोन पर बात, बोले- थैंक्यू भाई
x
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को एक पुलिस कांस्टेबल से अपने मोबाइल से बात कर सभी को चौंका दिया है

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को एक पुलिस कांस्टेबल से अपने मोबाइल से बात कर सभी को चौंका दिया है। सीएम गहलोत ने कांस्टेबल लाभूसिंह से फोन पर बात कर उन्हें और पुलिस गश्ती दल को कर्तव्यपरायणता के लिए शाबाशी दी है। दरअसल, सिरोही में 10 फरवरी की शाम पार्क में बालिका से अश्लील हरकत करते व्यक्ति को पुलिस ने अभय कमांड सेंटर में सीसीटीवी में देख महज 4 मिनट में पहुंचकर बच्ची को किसी घटना का शिकार होने से बचा लिया।

सीएम गहलोत बोले- पूरे प्रदेश में मैसेज गया
कांस्टेबल लाभूसिंह ने तत्परता दिखाते हुए बालिका को बचा लिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीएम गहलोत ने कांस्टेबल से बात की। सीएम गहलोत ने कांस्टेबल लाभूसिंह से कहा- पूरे प्रदेश के अंदर मैसेज गया है। घटना में आपकी भूमिका रही है। उसके लिए बधाई। साथ में यह समझ लो कि कई लोग डरने लग जाएंगे। पूरे प्रदेश में कितने लोगों को पता होगा। आपके और आपके परिवार को मेरा नमस्कार। ठीक है। अभय टीम और गश्ती दल को भेजा। उनकों भी मेरा नमस्कार कहना। ओके भाई। कई लोग डरने लग जाएंगे। पूरे प्रदेश में कितने लोगों को पता चल गया है।
दुष्कर्म की घटनाओं पर नहीं लग पा रही रोक
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं से सीएम गहलोत बेहद चिंतित है। राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद भी दुष्कर्म की घटनाओं पर रोक नहीं लग पाई है। सीएम गहलोत ने कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुलिस महकमे में बदलाव भी किया है। लेकिन इसके बावजूद भी दुष्कर्म की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष लगातार गहलोत सरकार पर निशाना साध रहा है। सीएम गहलोत ने पुलिस कांस्टेबल के बात कर सकारात्मक संदेश दिया है।
Next Story