भारत

सीएम अशोक गहलोत का पलटवार, अमित शाह को लेकर कही ये बात

jantaserishta.com
12 Sept 2022 3:57 PM IST
सीएम अशोक गहलोत का पलटवार, अमित शाह को लेकर कही ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/पीटीआई | फाइल फोटो

जयपुर: कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर राहुल गांधी के टी शर्ट की कीमत को लेकर भाजपा ने तंज कसा था। ट्विटर पर भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गांधी के टी-शर्ट की फोटो डालते हुए उसकी कीमत बताई थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर पलटवार करते हुए कहा है कि अमित शाह के मफलर की कीमत 80,000 रुपए है। अशोक गहलोत ने आगे कहा कि भाजपा के नेता तो ढाई लाख का चश्मा लगाते हैं।
अशोक गहलोत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता को देखकर भाजपा के नेता परेशान हैं। उनके पास कहने को कुछ नहीं है तो वो राहुल गांधी के टी-शर्ट की बात करने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा के नेता खुद ढाई लाख का चश्मा लगाते हैं। उन्होंने भारत के गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अमित शाह के मफलर की कीमत 80,000 रुपए है।
चुरू में पत्रकारों से गहलोत ने कहा कि भाजपा टी-शर्ट की राजनीति इसलिए कर रही है क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा को आम लोगों का समर्थन मिल रहा है। भाजपा यह समर्थन देख कर परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सारे नेता अपना काम छोड़ कर राहुल गांधी पर अटैक करते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story