भारत

सीएम अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कही यह बात

jantaserishta.com
18 May 2022 12:47 PM IST
सीएम अशोक गहलोत ने मोदी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कही यह बात
x

जयपुर: देश के कई राज्यों में कोयला संकट के चलते घमासान जारी है. इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों पर 3 गुना महंगा कोयला खरीदने के लिए दबाव बना रही है. गहलोत ने केंद्र सरकार से आयातित कोयले की खरीद की जरूरत दूर करने का भी आग्रह किया.

एजेंसी के मुताबिक सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आयातित कोयले की कीमत उस रेट से तीन गुना ज्यादा है, जो कोल इंडिया की ओर से दी जाती है. साथ ही कहा कि केंद्र राज्यों पर दबाव बना रहा है कि आयातित कोयला खरीदें, इसकी कीमत देश में उत्पादित कोयले से तीन गुना अधिक है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राजस्थान आयातित कोयले की खरीद करता है तो उसे 1,736 करोड़ रुपये का बोझ उठाना पड़ेगा. सीएम गहलोत बोले कि केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने दिसंबर 2021 में राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम को 4 प्रतिशत आयातित कोयला खरीदने के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी. जबकि इसे अप्रैल में 10 प्रतिशत खरीदना अनिवार्य कर दिया गया.
गहलोत ने कहा कि आयातित कोयले की कीमत कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा दिए जा रहे कोयले की कीमत से 3 गुना अधिक है. इसकी लागत लगभग 1,736 करोड़ रुपये है, जो घरेलू कोयले की लागत से काफी अधिक है. ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को राज्य में बिजली उत्पादन इकाइयों का संचालन सुनिश्चित करने और उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story