ओमिक्रॉन पर बोले सीएम अरविंद केजरीवाल- दिल्ली में रोजाना 3 लाख टेस्ट कराने की तैयारी, हम 1 लाख मामले प्रतिदिन से निपटने के लिए तैयार

नई दिल्ली: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) को लेकर दिल्ली की तैयारी पर अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस की है. ऐसे में कोरोना से जंग की तैयारी पर दिल्ली सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में संक्रमितों को घर तक दवा पहुंचाने की व्यवस्था रहेगी. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की जनता को घबराहट में अस्पताल भागने की जरुरत नहीं है. दिल्ली सरकार आपके साथ है.
जो टीम घरों में जाएंगी, अभी क्षमता 1000 मामले प्रतिदिन की है, इसे 1 लाख मामले प्रतिदिन तक ले जाएंगे। अगर 1 लाख घरों का भी प्रतिदिन दौरा करना पड़ा तो करेंगे। 2 महीने के लिए दवाइयों का स्टॉक तैयार किया जा रहा है। ऑक्सीजन का भी पूरा इंतजाम है: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल pic.twitter.com/pXxIXuLygH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





