भारत

मुंडका में भीषण अग्निकांड, घटनास्थल पर पहुंचे CM अरविंद केजरीवाल

jantaserishta.com
14 May 2022 11:41 AM IST
मुंडका में भीषण अग्निकांड, घटनास्थल पर पहुंचे CM अरविंद केजरीवाल
x

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार शाम एक कमर्शियल बिल्‍ड‍िंग में आग लग गई थी. इस हादसे में 27 लोगों की जान चली गई, जबकि 29 लोग अभी भी लापता हैं. दिल्ली के सीएम घटनास्थल पर पहुंचे हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास घटनास्थल पर पहुंचे हैं, जहां कल शाम को एक इमारत में आग लग गई थी. उनके साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी हैं. बताया जा रहा है कि सीएम केजरीवाल ने मृतकों 10-10 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है. साथ ही मजिस्ट्रेट जांच के आदेश भी दे दिए हैं. फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. दुर्घटना में अभी तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 29 लोग लापता हैं.
इस हादसे में कंपनी के मालिक वरुण और हरीश गोयल के पिता अमरनाथ की भी मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि जिस वक्त आग लगी, उस वक्त मोटिवेशनल स्पीच चल रही थी, अमरनाथ भी वहां मौजूद थे. वो आग में फंसे और निकल नहीं पाए. बाद में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story