भारत

सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा दावा, पीएम मोदी से कही यह बात

jantaserishta.com
2 Jun 2022 11:19 AM IST
सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा दावा, पीएम मोदी से कही यह बात
x

नई दिल्ली: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दावा किया है. उनका आरोप है कि स्वाथ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद अब मनीष सिसोदिया को झूठे केस में फंसाकर गिरफ्तार करने की साजिश है. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी से मेरी हाथ जोड़कर गुजारिश है कि एक-एक करके गिरफ्तारी ना करें, इससे दिल्ली के विकास का काम प्रभावित होता है. इससे अच्छा दिल्ली के सभी मंत्रियों और विधायकों को एकसाथ अरेस्ट करके जांच करवा ली जाए.

अरविंद केजरीवाल की यह प्रेस कॉन्फ्रेंस हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को लेकर थी. यहां सीएम केजरीवाल ने कहा कि जैन को गिरफ्तार करने के पीछे क्या साजिश है उनको नहीं पता, लेकिन अब डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को अरेस्ट करने की साजिश रची जा रही है.
केजरीवाल बोले कि अगर सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया भ्रष्ट हैं तो पता नहीं ईमानदार कौन होगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story