भारत
सीएम अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, याचिका पर अदालत ने CBI से मांगा जवाब
jantaserishta.com
2 July 2024 3:49 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला केस में आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने CBI को नोटिस जारी कर जवाब मांगा. CBI सात दिन में अपना जवाब दाखिल करेगी. उसके बाद 2 दिन में केजरीवाल उसका प्रतिउत्तर देंगे, यानी CBI के जवाब पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे. इसके सप्ताह भर बाद यानी 17 जुलाई को कोर्ट सुनवाई करेगा.
कोर्ट में आज हुई सुनवाई के दौरान केजरीवाल के वकील डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने सीबीआई की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2 साल पहले दर्ज मामले में केजरीवाल को 6 महीने पहले समन किया गया था. ईडी की गिरफ्तारी के बाद 23 जून को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसकी कोई जरूरत ही नहीं थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





