भारत

जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना

jantaserishta.com
11 Dec 2022 10:50 AM IST
जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना
x

DEMO PIC 

श्रीनगर (आईएएनएस)| पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और हिमपात हुआ और अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और हिमपात की संभावना के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे, मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है।"
श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 3.5, पहलगाम में माइनस 5 और गुलमर्ग में माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
लद्दाख क्षेत्र के कारगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 और लेह में शून्य से 9.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू में 8.9, कटरा में 9.2, बटोटे में 2.9, बनिहाल में 0.4 और भद्रवाह में 1.2 न्यूनतम तापमान रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story