भारत
जम्मू में बादल, घाटी में बारिश और बर्फबारी की संभावना
jantaserishta.com
28 Jan 2023 10:06 AM IST

x
श्रीनगर (आईएएनएस)| मौसम विभाग ने शनिवार को जम्मू संभाग में आमतौर पर बादल छाए रहने और अगले 24 घंटों के दौरान कश्मीर संभाग में बारिश या हिमपात की संभावना जताई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा।
अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कश्मीर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है।
इस बीच, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 6.9 और गुलमर्ग में माइनस 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र में, कारगिल शून्य से 14.8 डिग्री नीचे और लेह शून्य से 13.6 डिग्री नीचे था।
जम्मू में 6.1 डिग्री, कटरा में 6.6, बटोटे में 2.5, जबकि बनिहाल और भद्रवाह में क्रमश: माइनस 0.4 और माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





