दिल्ली-NCR में बरस रहे बादल, दिनभर के लिए रेड अलर्ट भी जारी, हवाई सेवा प्रभावित

दिल्ली। दिल्ली-NCR में शुक्रवार की सुबह तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया. हालांकि बारिश की वजह से सुबह के वक्त ऑफिस आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटों के भीतर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गंभीर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं.
पालम मौसम केंद्र ने 74 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं की पुष्टि की है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत बनी रहेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है.
आईएमडी ने कहा कि अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है. वहीं, गुरुवार को सफदरजंग स्थित दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र ने अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था. वहीं, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था. सुबह 8:30 बजे हवा में नमी का स्तर 59 प्रतिशत था, जो शाम 5:30 बजे तक घटकर 43 प्रतिशत रह गया.
#WATCH | Delhi: Rain showers lashed parts of the national capital early this morning; waterlogging was witnessed in several areas.
— ANI (@ANI) May 2, 2025
(Visuals from Lajpat Nagar) pic.twitter.com/Xia6oaQUKL





