बादलों की बारिश: स्थानीय लोग हैरान और परेशान, आसमान से बादलों के छोटे-छोटे टुकड़े गिरे, जानिए कहां

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 'बादलों की बारिश' हुई है. जिसे देख स्थानीय लोग डरे हुए और हैरान हैं. ऐसा लग रहा था कि जैसे आसमान से बादलों को छोटे-छोटे टुकड़े गिर रहे हों. पेड़ों पर, सड़कों पर और घरों पर ये 'बादल' के टुकड़े गिरे पड़े थे. असल में ये प्रदूषण की वजह से उड़ रहे झाग थे, जो बारिश के साथ नीचे जमीन पर गिर रहे थे. वायुमंडल को समझने वाले वैज्ञानिकों का मानना है कि बारिश और वातावरण के प्रदूषण के बीच रसायनिक प्रक्रिया होने की वजह से ये झाग के गोले बनकर जमीन पर गिर रहे थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





