भारत

चमोली: बादल फटा, थराली और केरा गांव में भारी नुकसान

jantaserishta.com
14 Aug 2023 10:38 AM IST
चमोली: बादल फटा, थराली और केरा गांव में भारी नुकसान
x
गौशालाएं मलबे में दब गई है, इन गौशालाओं में कई मवेशी थे।
गोपेश्‍वर: प्रदेश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। कई जिलों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। इस बीच चमोली जिले में बादल फटने की घटना सामने आई है।
चमोली जिले के सोल घाटी में देर रात बादल फटने से थराली गांव और केरा गांव में भारी नुकसान हुआ है। दोनों गांवों में कई मकान, दुकानें और गौशालाएं मलबे में दब गए हैं। लोगों ने आधी रात को घर से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पीपलकोटी, गडोरा और ढाढर बगड़ में भी कई मकान मलबे में दब गए हैं। देवानंद चंदोला समेत लोगों के कई मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।क्षेत्र में अभी भी बारिश हो रही है, जिससे लोग दहशत में हैं। प्राणमति नदी के उफान पर आने से रतगांव को जोड़ने वाला वैली ब्रीज और थराली गांव को कोटडीप से जोड़ने वाला आरसीसी ब्रिज भी टूट गया है। सोल घाटी मोटर मार्ग का लगभग 50 मीटर हिस्सा भी बह गया है जिससे ब्लॉक मुख्यालय थराली से सोल घाटी का संपर्क कट गया है।
पीपलकोटी में नगर पंचायत का दफ्तर और आसपास के आवासीय भवन मलबे में दब गए हैं। कई वाहन में मलबे में दबे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल ने बताया कि मकानों को खाली कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। पीपलकोटी के गडोरा में बदरीनाथ हाईवे पर भी भारी मात्रा में मलबा आ गया है। मलबे में कुछ वाहन दबे हैं।
चमोली तहसील के कौंज पाथनी गांव में तीन गौशालाएं मलबे में दब गई है। इन गौशालाओं में कई मवेशी थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story