भारत

बादल फटा, 200 से अधिक लोग घाटी में फंसे

jantaserishta.com
7 July 2023 1:25 PM IST
बादल फटा, 200 से अधिक लोग घाटी में फंसे
x
देखें वीडियो.
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बरसात के कारण जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है। एक तरफ कुमाऊँ क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट है तो वहीं धारचूला तहसील के सीमांत गांव चल में बादल फट गया है जिससे 200 से अधिक लोग दारमा घाटी में फंस गए हैं।
साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी रास्ते में फंस गई है। हालांकि एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के मुताबिक बादल फटने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है, लेकिन नाले में भारी पानी आने के चलते गांव का संपर्क कट गया है।
ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए एनडीआरएफ और सियार की टीमों को भेजा गया है। वहीं, ग्रामीण इस घटना को बादल फटना बता रहे हैं। आपको बता दें कि देहरादून में बारिश ने जमकर अपना कहर बरपाया है। जगह- जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। साथ ही गाड़ियां भी पानी में जलमग्रन हो गई।
पिथौरागढ़ जनपद में हो रही बारिश से जगह-जगह पहाड़ियां दरक रहीं हैं। और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सड़क मार्ग भी बंद हो गए हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मार्ग बहाल करने के लिए बीआरओ और पीडब्ल्यूडी की टीम लगी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story