
x
Jogindernagar. जोगिंद्रनगर। जोगिंद्रनगर के स्थानीय बिलिंग कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह एक कपड़े की दुकान में अचानक आग भडक़ने से दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई है। बिलिंग कॉम्प्लेक्स में शनिवार सुबह अचानक लगी इस भीषण आग की चपेट में आकर एक कपड़े की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस दौरान कॉम्प्लेक्स में 20 अन्य दुकानों के भी आग की जद में आने का गंभीर खतरा बन गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उनके साथ पुलिस बल और स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुट गए।
दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। उनकी अथक प्रयासों से आग को कॉम्प्लेक्स की अन्य दुकानों तक फैलने से सफलतापूर्वक रोका जा सका। बिलिंग कॉम्प्लेक्स में पंजाब नेशनल बैंक सहित कई महत्वपूर्ण व्यावसायिक प्रतिष्ठान चल रहे हैं। बिलिंग कॉम्प्लेक्स में इस आगजनी की घटना से आस पास की दुकानों में धुआं भर गया। पूजा फैशन हाउस के नाम से चल रही इस कपड़े की दुकान से इसकी संचालक पूजा देवी को लगभग दस लाख रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचा बताया जा रहा है।
Next Story





