भारत

कपड़ा कारोबारी लूट का शिकार, लुटेरे 5 करोड़ कैश लूटकर भागे, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
22 Sept 2024 1:21 PM IST
कपड़ा कारोबारी लूट का शिकार, लुटेरे 5 करोड़ कैश लूटकर भागे, इलाके में  हड़कंप
x
जगह-जगह पर नाकेबंदी.
सूरत: सूरत के रांदेर इलाके में रहने वाले और पेशे से कपड़ा कारोबारी हरीश बांकावाला से कुछ लुटेरे 5 करोड़ कैश लूटकर भाग गए. शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद कपड़ा कारोबारी ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को इसकी जानकारी दी थी. करोड़ों रुपये की लूटपाट की जानकारी मिलते ही सूरत पुलिस अलर्ट हो गई. जगह-जगह पर नाकेबंदी कर दी गई थी. इसी नाकाबंदी के तहत लुटेरे जब इनोवा कार और अमेज कार में सवार होकर वलसाड होते हुए मुंबई की तरफ जा रहे थे. तभी वलसाड पुलिस की नाकेबंदी में इनोवा कार को रोककर जांच करने पर 4.54 करोड़ रुपये बरामद हुए.
लुटेरों ने इनोवा कार का नंबर भी बदल दिया था. बावजूद इसके वलसाड पुलिस ने बगवाड़ा चेक पोस्ट से उन्हें पकड़ लिया था. इनमें से एक लुटेरा कयूबपासा शेख जो भिवंडी का रहने वाला है और दूसरे आरोपी शैलेंद्र सिंह कुंज बिहारी जो जोगेश्वरी का रहने वाला है, उसे पकड़ा गया. सूरत क्राइम ब्रांच के डीसीपी भावेश रोज़िया ने बताया कि उनसे हुई पूछताछ में पुलिस को पता चला था कि इस लूट मामले में तीन लोग और शामिल थे. उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने नाकेबंदी बढ़ा दी थी.
लुटेरों की अमेज कार भिलाड़ चेक पोस्ट के पास एक टैंकर के पीछे से घुस गई थी. इसमें एक लुटेरा गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे सूरत की नई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो लोगों को सामान्य छोटे आई थी. उन्हें डिस्चार्ज होने पर गिरफ्तार किया गया है. इस पूरे मामले में अभी तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और जो लोग इस मामले में फरार हैं. उनके लिए तलाशी अभियान जारी है.
लूट का शिकार हुए कपड़ा कारोबारी में लूट की इस वारदात के बारे में सूरत पुलिस को लूट के 35 मिनट के बाद जानकारी दे रही थी. इसके बाद सूरत शहर की 200 से ज्यादा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी और जो पड़ोसी जिलों की पुलिस नाकेबंदी में लगी थी. इस कारण करोड़ों रुपये लूट कर भाग रहे लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है.
DCP भावेश रोज़िया ने बताया कि बाकी आरोपियों की पहचान नहीं है, लेकिन जो शैलेंद्र सिंह नामक जो व्यक्ति है वह शिकायतकर्ता कपड़ा कारोबारी के पहचानने वाले श्रीकांत जोशी को जानता है. उसके जरिए ही शैलेंद्र संपर्क में आया था और शुरुआत में शैलेंद्र का भी किडनैप किया गया. ऐसी बात बताई गई थी. जबकि वह उसके साथ मिला हुआ था, तो उसे भी गिरफ्तारी किया गया है.
लूट की इस वारदात में कुल 9 लोग शामिल थे. इनोवा कार में पांच लोग सवार थे जबकि अमेज गाड़ी में चार लोग सवार थे. इनोवा में से एक व्यक्ति पकड़ा गया है, जबकि अमेज में से तीन लोग पकड़े गए हैं. व्यापारी को इन लोगों ने किडनैप नहीं किया था. उसे डरा धमकाकर उसके पास से रुपये लूट कर चले गए थे. करीब डेढ़ महीने से इस लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए लोगों का प्लान चल रहा था. लूट की वारदात को अंजाम करने के बाद कुछ देर तक यह लोग सूरत में ही घूमें थे और उसके बाद मुंबई की तरफ रवाना हो गए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story