
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
जौनपुर: जौनपुर में मुंगराबादशाहपुर नगर के साहबगंज में लिबास गारमेंट की दुकान में गुरुवार की रात करीब ढाई बजे भीषण आग लग गई। बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में दो लाख नगदी समेत 60 लाख कीमत के कपड़े जलकर ख़ाक हो गए। आग के तांडव से घर की छत व दीवारें भी फट गईं। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि सीढ़ी पर रखे कपड़े से आग की लपटे दुकान सहित तीसरे मंजिल तक पहुंच गई। मौके पर पहुंची सतहरिया व मड़ियाहूं फायर ब्रिगेड तथा नगरपालिका की हाइड्रोलिक व पानी टंकर व मुहल्ले के लोगो की तत्परता से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





