भारत

किराएदार महिला से नजदीकी संबंध और फिर दो मौतें, सामने आई चौंकाने वाली बात

jantaserishta.com
2 Oct 2026 3:35 PM IST
किराएदार महिला से नजदीकी संबंध और फिर दो मौतें, सामने आई चौंकाने वाली बात
x
HIV का मामला.
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर से सटे एक गांव में किराएदार महिला से नजदीकी संबंधों के बाद दो चचेरे भाइयों की मौत का मामला सामने आया है. मोहल्ले में करीब दो साल किराए पर रही महिला से पहले 51 वर्षीय व्यक्ति और फिर उसके 43 वर्षीय चचेरे भाई के करीबी संबंध बने थे. महिला के जाने के बाद दोनों भाई गंभीर रूप से बीमार पड़ गए, जिसकी जांच कराने पर उनमें एचआईवी संक्रमण का पता चला. तीन दिन पहले बड़े भाई की सांस लेने में तकलीफ और ऑक्सीजन पर रहने के बाद मौत हुई, जबकि दूसरे भाई ने बुधवार रात दम तोड़ दिया.
महिला के मकान छोड़कर जाने के बाद 51 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने लगी थी. स्थानीय स्तर पर इलाज से लाभ न मिलने पर परिजन उसे एम्स ऋषिकेश ले गए. वहां जांच में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई और लगातार बिगड़ती हालत के चलते उसने दम तोड़ दिया.
बड़े भाई की मौत के महज तीन दिन बाद उसके 43 वर्षीय चचेरे भाई की भी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. परिजनों के अनुसार वह भी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था और उसमें भी एचआईवी संक्रमण की बात सामने आई थी. एक ही परिवार में दो मौतों से इलाके में सनसनी फैल गई है.
महिला के घर पर कई अन्य लोगों का भी आना-जाना बना रहता था. दो भाइयों की एचआईवी संक्रमण से मौत की खबर फैलते ही महिला से संपर्क में रहे लोगों में घबराहट और अपनी जांच कराने को लेकर गहरी चिंता देखी जा रही है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह ने गांव में टीम भेजकर काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए हैं. इस काउंसलिंग के जरिए उन लोगों को प्रेरित किया जाएगा जिन्हें अपने स्वास्थ्य या संक्रमण को लेकर किसी भी प्रकार की शंका है.
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि जोखिम वाले लोग घबराने के बजाय अधिकृत स्वास्थ्य केंद्र पर गोपनीय जांच कराएं. एचआईवी की पुष्टि के लिए चिकित्सकीय परीक्षण जरूरी है और समय पर इलाज मिलने से इसे प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story