भारत

आईएसआई की 'हसीना' के चक्कर में फंसा लिपिक गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 Dec 2022 10:34 AM IST
आईएसआई की हसीना के चक्कर में फंसा लिपिक गिरफ्तार
x
रक्षा मंत्रालय के भारी वाहन निर्माण कारखाना आवाडी में तैनात था।
मुजफ्फरपुर (आईएएनएस)| पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की महिला एजेंट के हनीट्रैप में आकर भारत के सरकारी गोपनीय दस्तावेज भेजने के आरोप में मुजफ्फरपुर जिला के कटरा रजिस्ट्री कार्यालय के लिपिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रवि चौरसिया रक्षा मंत्रालय के भारी वाहन निर्माण कारखाना आवाडी, चेन्नई में तैनात था।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने लिपिक को गिरफ्तार कर लिया है।
मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने शनिवार को बताया कि लिपिक जब भारी वाहन कारखाना में कार्यरत था तब वह गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट को शेयर करता था।
लिपिक के पास से मोबाइल के साथ ही मेमोरी कार्ड जब्त किया गया है। इसके साथ ही कई गोपनीय सूचनाओं को सुरक्षित कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार लिपिक की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए आईएसआई की महिला एजेंट से हुई थी। प्रेमजाल में फंसकर उसने अपने मोबाइल से तस्वीर और गोपनीय दस्तावेज आईएसआई एजेंट को दिया था।
इसके बदले में एसबीआई अकाउंट में उसने ऑनलाइन पैसे भेजे थे।
जयंतकांत ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लिपिक से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी की सूचना सुरक्षा एजेंसी को दे दी गई है। आरोपी बिहार के मुंगेर के नया गांव जमालपुर का रहने वाला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story