भारत

मौलवियों ने धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों से मुस्लिमों को दूर रहने को कहा

jantaserishta.com
19 Feb 2023 11:39 AM IST
मौलवियों ने धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रमों से मुस्लिमों को दूर रहने को कहा
x

फाइल फोटो

आगरा (आईएएनएस)| एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में आगर के मौलवी ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के सभी कार्यक्रमों से मुस्लिमों को दूर रहने के लिए कहा है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गाडा गांव में स्थित बागेश्वर धाम मंदिर के मुख्य पुजारी शास्त्री हाल में विवादों में रहे हैं।
अपने प्रवचनों में धीरेंद्र शास्त्री लोगोंे की परेशानियों को दूर करने का दावा करते हैं। उन्हें सुनने के लिए भारी भीड़ एकत्रित होती रही है।
आगरा मस्जिद के प्रबंधक मोहम्मद शरीफ काला ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं, इसलिए मुस्लिमों को उनके कार्यक्रमों से दूर रहने के लिए कहा गया है।
शरीफ ने कहा कि शास्त्री सनातन धर्म को सर्वोच्च होने की घोषणा करते हुए भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और मुस्लिमों को नीचा दिखाने की बात कर रहे हैं।
भारतीय मुस्लिम विकास परिषद ने मौलवियों का समर्थन करते हुए विवादस्पद बयानों के लिए धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story