भारत

जम्मू में आसमान साफ, कश्मीर में छाए रहेंगे बादल

jantaserishta.com
12 Feb 2023 10:22 AM IST
जम्मू में आसमान साफ, कश्मीर में छाए रहेंगे बादल
x
श्रीनगर (आईएएनएस)| पिछले 24 घंटे में जम्मू में मौसम शुष्क और कश्मीर घाटी में खराब मौसम रहा। मौसम विभाग के कार्यालय ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू में आसमान साफ रहने और घाटी में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू में आसमान साफ रहेगा और घाटी में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे।
श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6, पहलगाम में शून्य से चार और गुलमर्ग में शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र के द्रास कस्बे में न्यूनतम तापमान माइनस 16.5 और लेह में माइनस 11.2 रहा।
जम्मू में 5.8, कटरा में 5, बटोटे में माइनस 0.7, बनिहाल में माइनस 0.6 और भद्रवाह में माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story