भारत

मप्र की स्वच्छता की कहानी जानेंगे स्वच्छता दूत

jantaserishta.com
23 March 2023 1:28 PM IST
मप्र की स्वच्छता की कहानी जानेंगे स्वच्छता दूत
x

DEMO PIC 

भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की कहानी को जानने स्वच्छता दूत आ रहे हैं। वे यहां के इन्दौर, गुना, राघौगढ़ (विजयपुर) और नीमच नगर में स्वच्छता का अवलोकन करेंगे। देश भर में महिला नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा स्वच्छता यात्रा की जा रही है। मध्यप्रदेश में 27-28 मार्च को स्वच्छता दूत यात्रा पर आएंगे। स्वच्छता यात्रा का उद्देश्य अंतरराज्यीय पीयर लनिर्ंग को बढ़ावा देना है।
प्रत्येक राज्य से 10 सदस्यीय समूह, स्वच्छता दूत के रूप में दूसरे राज्य की यात्रा कर विभिन्न स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का अवलोकन करेगा। जिन शहरों की यात्रा स्वच्छता दूत करेंगे उन शहरों को दूतों की मेहमानवाजी का दायित्व निभाना होगा।
महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार और केरल से आने वाले स्वच्छता दूत इन्दौर, गुना, राघौगढ़ (विजयपुर) और नीमच नगर में स्वच्छता का अवलोकन करेंगे। वहीं दूसरी ओर स्वच्छता यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के स्वच्छता दूत गुजरात के अहमदाबाद की यात्रा पर गए हैं।
उल्लेखनीय है कि गुना, राघौगढ़ के स्वच्छता दूतों ने गोमूत्र से फिनायल बनाने की विधि का सजीव प्रदर्शन अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारियों के सम्मुख किया है। अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा मध्यप्रदेश के इन स्वच्छता दूतों की अनूठे प्रयोग के लिए सराहना भी की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story