भारत
सफाई कर्मचारी की बिगड़ी नीयत, सरकारी अस्पताल में भर्ती छात्रा से की छेड़छाड़
jantaserishta.com
26 Feb 2025 11:41 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस की जांच जारी.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल के सीसीयू में भर्ती एक 9वीं की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. छात्रा से छेड़छाड़ की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने हंगामा कर दिया. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल के सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. पूरा मामला 24 साउथ परगना का बताया जा रहा है.
लिखित शिकायत के आधार पर डायमंड हार्बर पुलिस स्टेशन ने अस्पताल के संविदा सफाई कर्मचारी विनोद पंडित को गिरफ्तार किया है. डायमंड हार्बर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सीसीयू विभाग में 9वीं की छात्रा का इलाज चल रहा है. उसे पिछले शनिवार को शारीरिक बीमारी के चलते डायमंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शारीरिक हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे सीसीयू यानी क्रिटिकल केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया था.
इसी दौरान अस्पताल के एक सफाईकर्मी द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ की गई. नौवीं कक्षा की छात्रा ने अस्पताल के सफाई कर्मचारी विनोद पंडित पर सीसीयू के अंदर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. बाद में छात्रा ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई. पीड़ित छात्रा के परिजनों ने तुरंत अस्पताल प्रशासन और डायमंड हार्बर थाने में सफाई कर्मचारी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस सफाई कर्मचारी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





