भारत
शिक्षक के बयान के खिलाफ भड़के सफाई कर्मियों ने सफाई की बंद, VIDEO वायरल
jantaserishta.com
10 Aug 2023 4:12 PM IST

x
शादाब खान की गिरफ्तारी की मांग की।
इंदौर: देश में सबसे स्वच्छ शहर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके इंदौर में एक मुस्लिम शिक्षक के बयान ने एक इलाके के सफाई अभियान पर ब्रेक लगा दिया है। सफाई कर्मचारियों ने मुस्लिम शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सफाई काम को ही बंद कर दिया है। दरअसल, इंदौर के चंदन नगर इलाके के एक मुस्लिम शिक्षक (हाफिज) शादाब खान का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। जिसमें वह महिलाओं से सफाई कर्मचारियों को कचरा न देने की अपील कर रहा है। साथ ही सफाई कर्मचारियों को लेकर अनर्गल बातें भी कह रहा है।
सोशल मीडिया पर शादाब खान का वीडियो वायरल होने के बाद बाल्मीकि समाज के लोग भड़क उठे। उन्होंने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही शादाब खान की गिरफ्तारी की मांग की। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर सफाई मित्रों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे और ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे। साथ ही मामला भी पुलिस थाने में दर्ज करा दिया गया है।
मुस्लिम शिक्षक के बयान से नाराज सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को काम बंद रखा और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। वहीं, मुस्लिम शिक्षक शादाब खान ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर अपने वक्तव्य के लिए माफी मांगी, साथ ही कहा कि यह वीडियो उस समय का है, जब कोरोना फैला हुआ था और वह लोगों को बीमारी से बचने की सलाह दे रहे थे। उनके मुंह से कुछ ऐसे शब्द निकल गए, जो दूसरों को आहत करने वाले हैं, इसके लिए वह सभी से माफी मांगते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





