भारत

क्लीन स्वीप: 10 जिलों में नहीं खुल सका बीजेपी का खाता, मोदी लहर में इस नेता का बोलबाला

jantaserishta.com
2 March 2022 9:15 AM IST
क्लीन स्वीप: 10 जिलों में नहीं खुल सका बीजेपी का खाता, मोदी लहर में इस नेता का बोलबाला
x

भुवनेश्वर: ओडिशा (Odisha) में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) ने जिला परिषद की उन 829 सीट में से 743 सीट पर जीत हासिल कर ली है. चुनाव आयोग (EC) ने मंगलवार के अब तक घोषित नतीजों के मुताबिक, बीजेडी ने जिला परिषद की 87.20 % सीटों पर कब्जा किया है. जिला परिषद की 852 सीट में से 829 पर मतगणना हो चुकी है बाकी सीटों पर मतगणना जारी है. जिनके नतीजे दोपहर बाद आ सकते हैं.

बीजेडी ने 743 सीट जीती हैं, वहीं उसकी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (BJP) केवल 42 सीट हासिल करने में सफल रही, जबकि कांग्रेस मात्र 37 सीट जीत पाई. निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीट पर जीत हासिल की जबकि अन्य को चार सीट मिलीं हैं. अभी तक के घोषित परिणाम के अनुसार, बीजेडी ने इससे पहले 2017 में हुए पंचायत चुनाव में अपने प्रदर्शन की तुलना में 267 अधिक सीट जीती हैं, जबकि बीजेपी ने पिछले चुनाव के मुकाबले 2022 में 255 सीट गंवाई. भगवा दल ने 2017 में 297 सीट जीती थीं और इस बार पार्टी अबतक मात्र 42 सीट ही जीत पाई.
कांग्रेस ने 2017 में जिला परिषद की 60 सीट अपने नाम की थीं, लेकिन इस बार वह फिलहाल केवल 37 सीट तक सिमट कर रह गई. निर्दलीय उम्मीदवारों और अन्य ने 2017 में 17 सीट जीतीं थीं, लेकिन इस बार वे सात सीट पर ही जीत हासिल कर पाए. इस शानदार जीत के साथ राज्य में सत्तारूढ़ दल ओडिशा के सभी 30 जिलों में परिषद बनाने के लिए तैयार है. पिछली बार बीजेपी ने आठ जिलों में परिषद बनाई थी.
राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी 10 जिलों में कोई जिला परिषद सीट नहीं जीत पाई, तो कांग्रेस 18 जिलों में खाता नहीं खोल पाई. बीजेपी (BJP) भद्रक, देवगढ़, जगतसिंहपुर, जाजपुर, झारसुगुड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, मयूरभंज, नबरंगपुर और रायगढ़ जिलों में जिला परिषद की कोई भी सीट नहीं जीत सकी. इसी तरह कांग्रेस पार्टी अंगुल, बरगढ़, भद्रक, बौद्ध, कटक, देवगढ़, ढेंकनाल, गंजम, जाजपुर, झारसुगुड़ा, केंद्रपाड़ा, क्योंझर, खुर्दा, मयूरभंज, नयागढ़, पुरी, संबलपुर और सुंदरगढ़ में कोई सीट नहीं जीत पाई.
ओडिशा में पंचायत चुनाव के लिए पांच चरणों में 16 फरवरी, 18 फरवरी, 20 फरवरी, 22 फरवरी और 24 फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना 26 फरवरी, 27 फरवरी और 28 फरवरी को की गई. चुनाव आयोग (EC) के अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर फिर से मतगणना होने के कारण वहां वोट की गिनती अभी जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story