आठवीं कक्षा की छात्रा पर चाकू से वार, छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, देखें वीडियो

पटना: बिहार के गोपलगंज जिले से एक हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। जिले के माझा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर में स्कूल से घर आ रही आठवीं कक्षा की एक छात्रा पर गांव के ही दो मनचलों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। सनकी मनचले सात सकेंड के भीतर उसपर दस बार चाकू से वार कर दिया। पीड़िता लोगों से मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन बचाने के लिए उसे कोई आगे नहीं आया। जख्मी हालत में छात्रा को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर के मुताबिक छात्रा की हालत गंभीर है।
Horrific: छेड़खानी का विरोध करने पर आठवीं की स्कूली छात्रा को मनचले ने दिन-दहाड़े चाकुओं से छलनी किया, गोपालगंज के प्रतापपुर गांव की घटना सीसीटीवी में कैद हुई, गंभीर हालत में लड़की को गोरखपुर रेफर किया गया. pic.twitter.com/q9xdSx6lDG
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) December 19, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





