भारत

नौंवी कक्षा के छात्र ने फुटपाथ पर चढ़ाई तेज रफ्तार कार, 4 महिलाओं की हुई मौत

jantaserishta.com
31 Jan 2022 9:43 AM IST
नौंवी कक्षा के छात्र ने फुटपाथ पर चढ़ाई तेज रफ्तार कार, 4 महिलाओं की हुई मौत
x
आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हैदराबाद: तेलंगाना में एक नाबालिग ने तेज रफ्तार कार से चार महिलाओं को टक्कर मारी दी, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, नाबालिग ने कार फुटपाथ पर बैठे लोगों के ऊपर चढ़ा दी थी। करीमनगर के सीपी वी सत्यनारायण ने बताया कि कार में सवार नाबालिगों पर आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं, यूपी के कानपुर में टाटमिल चौराहे के पास बेकाबू ई-बस ने बारी-बारी 17 वाहनों को टक्कर मार दी। इस भयंकर हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन घायल बताए जा रहे हैं। सात को टाटमिल स्थित कृष्णा अस्पताल और चार को हैलट में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद भागने के चक्कर में ई-बस टाटमिल चौराहे के पास डंपर से टकरा गई। इस बीच मौका पाते ही ई बस चालक भाग निकला।
घंटाघर से सिटी ई-बस टाटमिल की ओर जा रही थी। हैरिसगंज रेलवे पुल से उतरते ही ई-बस कृष्णा अस्पताल के पास गलत लेन में चली गई। उसी लेन से टाटमिल से घंटाघर की ओर ट्रैफिक पास हो रहा था। फुल स्पीड से जा रही बस दो कार, 10 बाइक व स्कूटी, दो ई-रिक्शा और तीन टेंपों में टक्कर मारते हुए टाटमिल की ओर निकल गई। बस की टक्कर से मौके पर चीख पुकार मच गई। कोई इधर गिरा तो कोई दूसरी ओर।
दूसरी तरफ, झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार को एक कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। घटना में दो किशोरों की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामगढ़ की कुज्जू घाटी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 पर कार चालक ने गाड़ी पर से संतुलन खो दिया और कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, जिससे दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य जख्मी हो गए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story