भारत

कक्षा चार की बच्ची के साथ रेप, आरोपी निकला 55 साल का

jantaserishta.com
8 April 2022 8:03 AM IST
कक्षा चार की बच्ची के साथ रेप, आरोपी निकला 55 साल का
x
बलात्कार का मामला सामने आया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में चौथी क्लास में पढ़ने वाली मासूम के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपी मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने से एक मकान में ले गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर 55 साल के अधेड़ उम्र के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जानकारी के मुताबित 8 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान अधेड़ उम्र के शख्स ने उसे टॉफी देने के बहाने से बुलाया और खाली मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
घर पहुंचकर पीड़िता ने इसकी जानकारी अपनी दादी को दी. घटना का पता चलते ही थाने में मामला दर्ज कराया गया. पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है.
इस मामले पर एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ परिजनों ने तहरीर दी थी. जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शोर मचाने पर आरोपी ने उसे पीटा भी था साथ ही जान से मारने की धमकी भी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story