भारत

सहपाठियों से झगड़े में दूसरी कक्षा के छात्र की मौत, स्कूल प्रशासन से पूछताछ

jantaserishta.com
14 Dec 2022 9:22 AM IST
सहपाठियों से झगड़े में दूसरी कक्षा के छात्र की मौत, स्कूल प्रशासन से पूछताछ
x
मचा कोहराम।
फिरोजाबाद (आईएएनएस)| फिरोजाबाद जिले में एक प्राथामिक स्कूल के दूसरी कक्षा के छात्र की अपने सहपाठियों के साथ हुई लड़ाई के चलते मौत हो गई। घटना सोमवार को किशनपुर गांव में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सहपाठियों के साथ मारपीट के बाद मंगलवार को बालक शिवम की मौत हो गई। दरअसल मारपीठ के दौरान कुछ छात्र शिवम के सीने पर कूद गए थे। गंभीर हालत में 7 वर्षीय शिवम को अस्पताल ले जाया गया, जहां अंदरूनी चोटों के कारण उसकी मौत की बात कही गई।
इस मामले में पुलिस ने कहा कि स्कूल प्रशासन से पूछताछ की जा रही है।
शिकोहाबाद थाना प्रभारी हरविंद्र मिश्रा ने बताया कि शव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।
जिलाधिकारी रवि रंजन ने कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय और एसडीएम शिकोहाबाद शिव ध्यान पांडेय ने मामले की जांच के लिए घटनास्थल का दौरा किया है।
उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने और स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकों और छात्रों से पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story