भारत

8वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी अभी भी फरार, पुलिस की छापेमारी जारी

jantaserishta.com
1 Feb 2023 5:09 PM IST
8वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी अभी भी फरार, पुलिस की छापेमारी जारी
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला.
बिजनौर (आईएएनएस)| यूपी के बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र में आठवीं छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का एक मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस के संज्ञान में इस मामला के आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जबकि आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।
पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी 24 जनवरी को स्कूल मे पढ़ने गयी थी। स्कूल में मध्यावकाश के दौरान गांव के रहने वाले दो युवकों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पता तब चला जब पीड़िता को 30 जनवरी को उसको दर्द हुआ तो वह रोने लगी और उसने बाद में मां से अपनी आपबीती सुनाई कि स्कूल में मध्यावकाश के दौरान वह स्कूल के पास की दुकान से कैंडी लेने के लिए गई थी। तभी गांव के ही दो युवक उसको गन्ने के खेत में ले गए और दुष्कर्म किया। बाद में उन्होंने उसकी वीडियो भी बनाया और विरोध पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी।
इस के बाद में पीड़िता की पिता ने थाने पहुंचकर इसकी एफआईआर दर्ज करायी।
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पीड़िता के बयान पर मंगलवार को एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें कृष और रूपेश नाम के दो व्यक्तियों को नामजद आरोपी बनाया गया है।
इस मामले में स्योहारा थाना प्रभारी (एसएचओ) राजीव चौधरी ने कहा कि दुष्कर्म की धाराओं, पोक्सो एक्ट की धाराओं के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपित कृष और रूपेश की गिरफ्तारी के लिए संबंधित जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
उन्होंने भरोसा दिया है कि जल्द ही फरार आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी, साथ ही स्पीडी ट्रायल चलवाकर सजा दिलाई जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story