भारत

स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या, SIT गठित

jantaserishta.com
20 July 2026 1:56 PM IST
स्कूल जा रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या, SIT गठित
x
पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं और मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की तैयारी शुरू कर दी है.
समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में सोमवार सुबह स्कूल जा रही 12वीं कक्षा की एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्कूल यूनिफॉर्म में घर से निकली छात्रा पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना वैनी थाना क्षेत्र के केजिया गांव की है। पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए हैं और मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की तैयारी शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतका कस्तूरबा विद्यालय की 12वीं कक्षा की छात्रा थी। सोमवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान घर के समीप ही अज्ञात हमलावर ने उस पर गोलियां चला दीं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक छात्रा के शरीर में तीन गोलियां लगीं, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इसकी आधिकारिक पुष्टि होगी। गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वैनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
एफएसएल और डीआईओ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सदर-1 एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस इस घटना को बेहद जघन्य अपराध मानते हुए गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रा के परिजनों से महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर एक संदिग्ध आरोपी की पहचान कर ली गई है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसडीपीओ ने कहा कि घटना के कारणों को लेकर परिजनों ने कुछ अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस इन्हीं तथ्यों को आधार बनाकर जांच को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वालों की संख्या के संबंध में फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है और यह अनुसंधान का विषय है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गोली लगने की संख्या और अन्य चिकित्सकी तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड के शीघ्र खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया जा रहा है और तकनीकी तथा वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज कर दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story