
x
मम्मी-पापा की कोई गलती नहीं' लिखे नोट के बाद कई सवाल
Udaipur उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में 17 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने मंगलवार दोपहर निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में उदयपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, लेकिन आत्महत्या के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, छात्रा दोपहर करीब 1:45 बजे स्कूल से सीधे स्कूटी पर निर्माणाधीन बिल्डिंग पहुंची। उसने स्कूटी बाहर खड़ी की और अंदर जाने लगी। वहां काम कर रहे मजदूरों ने रोककर पूछा तो उसने बताया कि उसकी गेंद (बॉल) अंदर चली गई है। इसके बाद वह चौथी मंजिल पर पहुंची और नीचे छलांग लगा दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, छात्रा पहले इमारत के चबूतरे से टकराई और फिर नीचे गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे उदयपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस को छात्रा की स्कूटी से एक पत्र मिला, जिसमें उसने लिखा, "मेरे पापा-मम्मी की कोई गलती नहीं है। आई लव यू पापा-मम्मी।" पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच जारी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
Tagsउदयपुर12वीं की छात्रामम्मी-पापानोटइलाज के दौरान मौतपुलिससुसाइड नोटUdaipur12th class studentparentsnotedeath during treatmentpolicesuicide noteजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





