भारत

तमिलनाडु में कक्षा 10 और 11वीं के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे

jantaserishta.com
18 May 2023 5:02 PM IST
तमिलनाडु में कक्षा 10 और 11वीं के परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे
x
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु स्कूल शिक्षा विभाग शुक्रवार 19 मई 2023 को कक्षा 10 और 11वीं के परीक्षा परिणाम जारी करेगा। 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे, वहीं 11वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे उसी दिन दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे।
छात्र नतीजे वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट टीएनरिजल्ट्सडॉट एनआईसी डॉट इन और डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट डीजीई डॉट टीएन डॉट इन पर देख सकते हैं।
परिणाम राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में संबंधित जिला कलेक्ट्रेट, इसके ब्रांच कार्यालयों और सार्वजनिक पुस्तकालयों में भी देखे जा सकते हैं।
तमिलनाडु स्कूल शिक्षा विभाग ने 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए 14 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। वहीं कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 6 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक चली थीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story