भारत
गांव में जुलूस के दौरान दो पक्षों में संघर्ष, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे, 8 घायल
jantaserishta.com
2 April 2025 10:41 AM IST

x
इलाके में तनाव की स्थिति है.
रांची: रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र के हेठबालू गांव में मंगलवार की रात आदिवासियों के त्योहार सरहुल पर निकाले गए जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। इस संघर्ष में दोनों पक्ष से करीब सात-आठ लोग घायल हो गए हैं।
घायलों में एक आदिवासी पाहन (पुजारी) भी हैं। हालांकि, इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने स्थिति को तत्काल काबू में कर लिया। इसके बाद गांव में बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बताया गया है कि हेठबालू गांव में एक समुदाय के लोगों ने अपने त्योहार को लेकर सड़क के दोनों छोर पर बिजली की लड़ियां लगाई थीं।
मंगलवार को सरहुल पर इसी रास्ते से जब जुलूस निकला, तो उनके झंडों से सड़क किनारे लगी बिजली की कई लड़ियां टूट गईं। इसी बात पर दो पक्षों में विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। सरहुल जुलूस का नेतृत्व करने वाले पाहन सहित कई अन्य को गंभीर चोटें आईं।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर डीएसपी अमर कुमार पांडेय, थाना प्रभारी अभय कुमार, कांके सीओ जय कुमार राम, प्रमुख सोमनाथ मुंडा, उपप्रमुख अंजय बैठा सहित कई अन्य लोग पहुंचे। उन्होंने मध्यस्थता करते हुए दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया। घायल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना को लेकर बीजेपी के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है।
उन्होंने लिखा, "आज फिर हेमंत सरकार के संरक्षित विशेष समुदाय के मनचलों ने झारखंड की संस्कृति और परंपरा को ध्वस्त करने का मौका नहीं छोड़ा। रांची के पिठौरिया में समुदाय विशेष द्वारा सरहुल मना रहे झारखंडवासियों पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार अविलंब दंगाइयों एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करें।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





