मेले पर वर्चस्व को लेकर दो गुटों में भिड़ंत, आठ गिरफ्तार

कोलकाता । राजधानी कोलकाता के बेहला इलाके में मेले पर वर्चस्व को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो गुटों में जमकर भिड़ंत की घटनाए सामने आई हैं। आपसी संघर्ष के दौरान दोनों गुटों के बीच दनादन गोलियां तक चलीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंगलवार देर रात हुए इस संघर्ष के दौरान कम से कम 10 गाडिय़ां भी तोड़ दी गई। पुलिस के वाहन में भी तोडफ़ोड़ हुई है। एक स्कूल वैन को पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस दौरान तृणमूल पार्टी दफ्तर की खिड़की के कांच व सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। मंगलवार रात भर रह- रह कर कई बार दोनों गुटों के बीच टकराव हुआ जिसमें आरोप है कि सात राउंड गोली चली है। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





