भारत

टीएमसी के दो गुटों के बीच झड़प, एक दूसरे पर किया बम से हमला, 9 लोग घायल

jantaserishta.com
23 Nov 2021 7:43 PM IST
टीएमसी के दो गुटों के बीच झड़प, एक दूसरे पर किया बम से हमला, 9 लोग घायल
x
पढ़े पूरी खबर

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में टीएमसी के दो गुटों के बीच झड़प हो गई. झड़प इतनी बढ़ गई कि एक दूसरे पर बम से हमला किया गया. झड़प में बम के हमले जमकर चले, जिसमें 9 लोगों के घायल होने की खबर है. ये घटना घटना बीरभूम के दुबराजपुर की है. बताया जा रहा है कि मामूली बात पर तृणमूल कांग्रेस के ही दो गुटों में झड़प शुरू हो गई. इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से बम बाजी की गई.

इस झड़प में दोनों गुट एकदूसरे पर ईंटें फेंक रहे थे. बताया जा रहा है कि झड़प में न सिर्फ लाठी-डंडे चले, बल्कि गोली भी चलाने का आरोप लगाया जा रहा है. बम बारी किस कद हुई ये वीडियो में साफ देखा जा सकता है.
इस बम बारी में 9 लोग घायल हो गए. घायलों में से दो लोग जिनकी हालत थोड़ी गंभीर है, उन्हें बीरभूम के शियूरी अस्पताल में भर्ती किया गया है.
इलाके में जबरदस्त तनाव का माहौल बना हुआ है. खबर मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story